फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला को सुनकर गीतों पर झूमे भक्तगण

भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला को सुनकर गीतों पर झूमे भक्तगण

Sat, 02 Mar 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की बाललीला को सुनकर गीतों पर झूमे भक्तगण
औरैया। पक्का तालाब के रामजानकी मंदिर परिसर में श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को आचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। इस दौरान भक्तिगीतों पर श्रोता झूमते रहे।
विज्ञापन



आचार्य कृष्णकांत महंत जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण बाल लीला का सुंदर चित्रण किया। आचार्य ने माखन चोरी, गोवर्धन पूजा आदि प्रसंग सुनाए। कहा कि भगवान की अद्भुत लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। बालकृष्ण सभी का मन मोह लेते थे। यशोदा मां के पास उनकी हर रोज शिकायत आती थी। मां उन्हें कहती थी कि प्रतिदिन तुम माखन चुरा के खाया करते हो तो वह तुरंत मुंह खोलकर मां को दिखा दिया करते थे कि मैंने माखन नहीं खाया।
विज्ञापन



आचार्य ने एक प्रसंग सुनाया कि भगवान कृष्ण अपनी सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गोवर्धन पर्वत गए तो वहां पर गोपिकाएं उत्सव मना रही थीं। कृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के दिन ही स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इंद्र ब्रज में वर्षा करते हैं, जिससे प्रचुर अन्न पैदा होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है। उनसे अधिक शक्तिशाली तो गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण ही वर्षा होती है अत: हमें गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। बहुत विवाद के बाद श्री कृष्ण की यह बात मानी गई और ब्रज में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-रामजानकी मंदिर परिसर में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed