{"_id":"5aca53764f1c1b526b8b46d8","slug":"101523209078-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत,शव पेड़ पर टंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत,शव पेड़ पर टंगा
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)।
उमरैन निवासी युवक नफीस का शव औरैया की सीमा पर स्थित शेखूपुर-बिजनोरा गांव में पेड़ से टंगा मिला। शनिवार को ही थाना एरवाकटरा में नफीस पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ था। परिजनों ने पुलिस और गांव के ही कुछ लोगों पर मानसिक प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया।
उमरैन निवासी नफीस (23) पुत्र नियाजुद्दीन का शव उमरैन से लगभग 2 किमी दूर औरैया सीमा पर स्थित गांव शेखूपुर-बिजनोरा में खेतों के बीच पेड़ से टंगा मिला। घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह लगभग 8 बजे खेत पर काम करने किसानों के परिजन खाना लेकर पेड़ के नीचे पहुंचे। वहां पर अंगोछे से टंगे हुए शव को देखकर शोर मचाया। आसपास के किसान जो गेहूं काट रहे थे, मौके पर पहुंचे लेकिन मृतक की पहचान न हो सकी। इसी बीच किसी राहगीर ने मृतक की पहचान की। तब मृतक के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। घटना के समय मृतक के पिता सरसईनावर के पास मेले में दुकान लगाए थे। मृतक के दोनों बड़े भाई अनीश और रहीस मृतक की तलाश में रिश्तेदारी में गए हुए थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि नफीस पर गांव की एक महिला ने बेटी से छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया था। जिसकी तहरीर पर शनिवार को थाना ऐरवाकटरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मृतक 5 अप्रैल से ही घर से गायब था। तब से परिजन रिश्तेदारों में उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रंजिश के तहत नफ ीस की फ ांसी लगाकर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची सौरिख थाना की पुलिस ने शव को परिजनों के सामने फं दे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया।
- युवक की संदिग्ध हालात में मौत
- शव पेड़ पर टंगा मिला
- युवक के ऊपर दर्ज हुआ था छेड़छाड़ का मुकदमा
- परिजनों ने गांव वालों पर मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
फोटो08एयूआरपी 32- नफीस (फाइल फोटो)।