फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   10 candidates did not appear for compartment exam

Auraiya News: कंपार्टमेंट परीक्षा देने नहीं आए 10 परीक्षार्थी

Sun, 27 Jul 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 27 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
10 candidates did not appear for compartment exam
परीक्षा देकर बाहर निकलते बच्चे। - फोटो : परीक्षा देकर बाहर निकलते बच्चे।
औरैया। शहर के नगर पालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को दो पालियों में हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्राआें ने कंपार्टमेंट परीक्षा दी। सुबह की पाली में चार तो दोपहर की पाली में छह परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। कुल 10 ने कंपार्टमेंट परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए नगर पालिका इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां पर शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक पुलिस की तैनाती रही। इसके साथ ही केंद्र व्यवस्थापक सुनील कुमार मिश्रा समेत स्कूल का स्टाफ तैनात रहा। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिजित आर शंकर ने भी स्कूल का जायजा लिया।
विज्ञापन

स्कूल के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कूल के 61 में से चार बच्चे अनुपस्थित रहे। वहीं शाम की पाली में इंटर के पंजीकृत 96 बच्चों में 90 ने परीक्षा दी। छह गैरहाजिर रहे। 147 ने परीक्षाएं दीं। डीआईओएस प्रदीप कुमार ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा विधिवत संपन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed