फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   armyman beaten in police chawki

पुलिस चौकी में फौजी को बंधक बनाकर पीटा

Thu, 31 Oct 2013 03:40 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Thu, 31 Oct 2013 03:40 AM IST
विज्ञापन
armyman beaten in police chawki

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हाईवे पर ट्रकों से अवैध वसूली का विरोध करना फौजी को भारी पड़ गया। वसूली में लगे पुलिस कर्मियों ने फौजी को चौकी में बंधक बनाकर अधमरा कर डाला। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शिकायत पर एसपी ने सर्किल सीओ को चौकी पुलिस की जांच के आदेश दिए हैं। फौजी का मेडिकल कराया गया। उधर, भूतपूर्व सैनिक उत्थान समिति ने दो दिन में दोषी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मौहार गांव निवासी जिलेदार सिंह का पुत्र नरेंद्र (25) उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान फौज में राइफल मैन के पद पर पाक सीमा पर तैनात है। इन दिनों छुट्टियों में गांव आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह नरेंद्र बाइक से कानपुर जा रहा था। चौडगरा पुलिस चौकी के सामने पुल के नीचे ट्रकों का जाम लगा था। दो पुलिस कर्मी ट्रकों से वसूली कर रहे थे।

फौजी के विरोध करने सिपाही आपे से बाहर हो गए। फौजी को चौकी में ले जाकर डंडों, लात घूसों से अधमरा कर दिया। बाद में लहूलुहान हालत में उसे गोपालगंज सीएचसी में छोड़ दिया गया।

सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी शिवसागर सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed