{"_id":"67de6bfe01bbdc9418026611","slug":"youth-was-dragged-into-a-mango-orchard-and-beaten-up-on-charges-of-theft-in-amroha-video-goes-viral-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी से दिल दहलाने वाला वीडियो: बर्बरता की हदें पार, चोरी के आरोप में युवक को आम के बाग में घसीटकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से दिल दहलाने वाला वीडियो: बर्बरता की हदें पार, चोरी के आरोप में युवक को आम के बाग में घसीटकर पीटा
Sat, 22 Mar 2025 01:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:31 PM IST
सार
अमरोहा के हसनपुर में एक युवक के साथ चोरी के आरोप में लोगों ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपियों ने युवक को घसीटा फिर बाग में ले जाकर उसे बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
हसनपुर में युवक की पिटाई
- फोटो : संवाद
विस्तार
अमरोहा के हसनपुर से दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। चोरी के आरोप में लोगों ने युवक को पकड़ लिया। उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। घसीटकर आम के बाग में ले गए। उसे बेरहमी से पीटा।
लोहे के बाट से हमला कर अधमरा कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हसनपुर क्षेत्र के गांव शाहपुर कलां में एक दुकान से लोहे का बाट चोरी हो गया। ग्रामीणों ने लोहे का बाट चोरी करके ले जाने का आरोप लगाते हुए एक युवक को पकड़ लिया। युवक को खींचकर खेत में ले गए और फिर उसे घसीटकर आम के बाग में ले गए। जहां, उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन
उस पर लोहे के बाट से हमला किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताते हैं कि जिस स्थान पर युवक को पीटा गया। वहां बाग में पड़ी चारपाई पर कुछ युवक खाना भी खा रहे हैं।
Amroha: प्रधानाचार्य से कमीशन मांग रहे थे साथी शिक्षक, तनाव में आ निगला जहर, दो कर्मी निलंबित... जांच जारी

बताते हैं जिस युवक के साथ मारपीट की गई है वह कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला रिहान है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो से युवक को पीटने वाले आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।