फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Fellow teacher was asking for commission from principal, swallowed poison due stress, two suspended

Amroha: प्रधानाचार्य से कमीशन मांग रहे थे साथी शिक्षक, तनाव में आ निगला जहर, दो कर्मी निलंबित... जांच जारी

Sat, 22 Mar 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रहरा (अमरोहा)। Updated Sat, 22 Mar 2025 02:12 AM IST
सार

प्राथमिक विद्यालय निरयावली भूड़ के प्रधानाध्यापक ने सहकर्मियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। मामले में बीएसए ने दो शिक्षकों को निलंबित कर शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम ने जांच के लिए कमेटी बनाई है।

विज्ञापन
Amroha: Fellow teacher was asking for commission from principal, swallowed poison due stress, two suspended
अमरोहा में जहर निगलने के बाद प्रधानाचार्य की बिगड़ी तबीयत - फोटो : संवाद

विस्तार

साथी शिक्षकों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गंगेश्वरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय निरयावली भूड़ के प्रधानाध्यापक वैभव गुप्ता ने जहर खा लिया। बीआरसी चंदनपुर पर पहुंचकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालत बिगड़ने पर शिक्षक को सीएचसी रहरा ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां से भी उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। प्रधानाध्यापक की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


मामले में बीएसए ने दो शिक्षकों को निलंबित कर शिक्षामित्र का स्पष्टीकरण तलब किया है। उधर, डीएम ने मामले की जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई है। नगर पंचायत सैदनगली निवासी वैभव गुप्ता गंगेश्वरी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय निरयावली भूड़ में प्रधानाध्यापक हैं। वह ब्लॉक व्यायाम शिक्षक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


वह कई दिन से परेशान थे। शुक्रवार दोपहर प्रधानाध्यापक वैभव बीआरसी चंदनपुर खादर और बीईओ के कार्यालय पर पहुंचे। वहां उन्होंने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप एक संदेश लिखा कि विद्यालय के ही दो सहायक अध्यापकों और एक शिक्षामित्र के उत्पीड़न से परेशान होकर जान देने जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उपस्थित स्टाफ ने उन्हें सीएचसी रहरा में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, जिला अस्पताल से भी नाजुक हालत में उन्हें मेरठ रेफर किया गया है। इससे पहले बीएसए मोनिका यादव और देहात थाना प्रभारी बालेंद्र यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर शिक्षक के बयान दर्ज किए।

Sambhal Jama Masjid: कमेटी बोली- पुताई में हरा रंग प्रयोग हो या न हो... हमें कोई दिक्कत नहीं, ASI को अधिकार

बीईओ ने थाने पहुंचकर दी घटना की जानकारी
शिक्षक वैभव गुप्ता द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जहर का सेवन कर आत्मघाती कदम उठाने की जानकारी मिलने पर बीईओ अनिल कुमार के होश उड़ गए। उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

दोनों शिक्षक निलंबित, जांच कमेटी भी बनी
घटना के बाद बीएसए और पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित शिक्षक के बयान दर्ज किए। जिसके बाद बीएसए डॉ. मोनिका ने आरोपी शिक्षक हेमराज कोहली और नन्हें सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं, शिक्षामित्र अजीत सिंह का स्पष्टीकरण तलब करते हुए नोटिस जारी किया गया है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने भी पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी का गठन किया है। एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी में बीएसए और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को रखा गया है।

यह है पूरा मामला
बड़े भाई मुदित गुप्ता ने बताया कि जिस प्राथमिक विद्यालय निरयावली भूड़ में वैभव गुप्ता प्रधानाध्यापक हैं। वहां पर भवन का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र द्वारा रुपयों की मांग की जा रही थी। कई हजार रुपये पहले भी ले चुके हैं। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही थी। शुक्रवार को भी आरोपियों ने वैभव गुप्ता को परेशान किया था। जिसके बाद उन्होंने जहर खा लिया।

मामले की जानकारी है। गंभीरता को देखते हुए स्कूल के दोनों सहायक अध्यापकों का निलंबन किया गया है। शिक्षामित्र का भी स्पष्टीकरण तलब करते हुए नोटिस जारी किया गया है। जांच के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी भी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट आने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम

मामला जानकारी में है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। -दीप कुमार पंत, सीओ हसनपुर।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed