फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth returning home with milk dies in accident; railway employee critically injured.

Amroha News: दूध लेकर घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत, रेलवे कर्मचारी गंभीर

Fri, 04 Sep 2026 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 04 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home with milk dies in accident; railway employee critically injured.
कैलसा। देहात थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत हो गई, जबकि रेलवे कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

गांव कुम्हरिया निवासी विकास (22) बुधवार शाम ग्राम ड्योढ़ी वाजिदपुर से दूध लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। दबका गांव के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन

दूसरी बाइक सवार जलीलपुर बक्काल निवासी मुकेश हैं। वह रेलवे विभाग में कर्मचारी और चक्कालीलेट हाल्ट के रेलवे फाटक पर गेटमैन हैं। हादसे के समय वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। मुकेश का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं विकास को सीएचसी अमरोहा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास अविवाहित थे और एक निजी फर्म में नौकरी करते थे। चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर के विकास के चाचा विजेंद्र ने तहरीर दी है। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed