{"_id":"6a18a2d156f7eda2fa03bc68","slug":"youth-returning-from-chandigarh-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164731-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चंडीगढ़ से लौट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चंडीगढ़ से लौट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Fri, 29 May 2026 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 29 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। चंडीगढ़ से लौटते समय दादूपुर निवासी रोहित कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अटारी मुरीदपुर गांव में नहर की पुलिया के पास पड़ा मिला। सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने पर परिजनों ने लूट के विरोध में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस हत्या की तहरीर बदलवाने के लिए 12 घंटे तक परिजनों पर दबाव बनाती रही। इससे परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश जताया।
दादूपुर गांव निवासी दीवान सिंह के तीन बेटे मोनू, कुलदीप व रोहित कुमार चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। पांच भाइयों में सबसे छोटे रोहित की शादी करीब एक वर्ष पहले गजरौला के मोहल्ला बस्ती निवासी स्वाति से हुई थी। दंपती का पांच माह का एक बेटा भी है।
परिजनों के अनुसार, रोहित बुधवार की रात चंडीगढ़ से ट्रेन द्वारा गजरौला पहुंचे थे। रात करीब 11:40 बजे वह ट्रेन से उतरकर ससुराल पहुंचा और वहां से बाइक लेकर घर के लिए आ रहा था। रास्ते में उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भी भरवाया और परिजनों को फोन कर घर आने की जानकारी दी। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में निकले तो अटारी मुरीदपुर गांव में नहर की पुलिया के पास रोहित लहूलुहान पड़ा मिला। बाइक भी पास पड़ी थी। सिर पर गहरी चोटें थीं और शरीर से खून बह रहा था। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर गजरौला और रजबपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान परिजनों ने लूट के विरोध में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हत्या की तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करती रही। परिजनों का कहना है कि पुलिस लगातार तहरीर बदलवाने का प्रयास करती रही और करीब 12 घंटे बाद दूसरी तहरीर लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी नहीं कराई गई और न ही डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर द्वारा हेड इंजरी की बात बताए जाने के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने दोबारा वीडियोग्राफी और डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराने की मांग की। विरोध के बाद प्रशासन ने परिजनों की मांग मान ली। इसके बाद दोबारा डॉक्टरों के पैनल की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद गांव और परिवार में शोक का माहौल है।