फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth hangs himself after posting apology video.

Amroha News: माफी का वीडियो पोस्ट कर फंदे से लटक गया युवक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth hangs himself after posting apology video.
अमरोहा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लाम नगर में घर में विवाद के बाद साहिल (25) की मौत हो गई। युवक का शव घर के कमरे में पंखे के कुंडे से चादर के सहारे लटका मिला। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने भी पड़ताल की। हालांकि परिजनों ने मामले में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद शाकिर का बेटा साहिल मजदूरी करता था। करीब चार वर्ष पहले उसकी शादी चौधरपुर निवासी कासिम की बेटी शब्बो से हुई थी। दंपती की कोई संतान नहीं थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से साहिल मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ से दस बजे के बीच उसकी पत्नी शब्बो मोहल्ला नौगजा स्थित अपने रिश्तेदार के घर गई हुई थी। इसी दौरान घटना हुई। कुछ देर बाद घर लौटे परिजनों ने साहिल का शव कमरे में लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिवार में विवाद की बात सामने आई है। मृतक ने घटना से पहले अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो भी अपलोड किया था, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed