फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Youth dies due to breaking of electric wire

सिंचाई करते समय करेंट से किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to breaking of electric wire
बिजली का तार टूटने से युवक की मौत
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम, शव पीएम को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव लिसड़ी खुर्द में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों को मौत की जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है।

ग्राम लिसड़ी खुर्द निवासी कमलवीर सिंह पुत्र समरपाल सिंह (28) साल शनिवार की देर रात अपने खेत पर सिंचाई के बाद अपने घर पर आया था। अचानक बिजली का तार टूट कर नीचे गिर गया। कमलवीर उसकी चपेट में आ गया। कमलवीर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने उसको निजी चिकित्सक को दिखाया। उसने भी मृत घोषित कर दिया। कमलवीर की मौत की जानकारी होने पर परिजन रोने बिलखने लगे। उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed