{"_id":"628fd3256a084229153d5128","slug":"youth-dies-by-drowning-in-ganga-hasanpur-news-mbd4294021125","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गंगा में डूब कर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गंगा में डूब कर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में गंगा किनारे लगाई पालेज की रखवाली करने गए किसान के बेटे की गंगा में स्नान के दौरान डूबकर मौत हो गई। मौत की सूचना के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव दियावली के सामने से गुजर रही गंगा की है।
गांव निवासी किसान प्रकाश सिंह का 25 वर्षीय बेटा वीरपाल बृहस्पतिवार की दोपहर को गंगा किनारे लगाई गई पालेज की रखवाली करने के लिए गया था। बताते हैं कि यहां वह गर्मी अधिक होने की वजह से गंगा में स्नान करने के लिए घुस गया। गहरे पानी में जाकर वह डूबने लगा। शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे लोगों ने उसे देखा, लेकिन जब तक वह दौड़ कर उसके पास पहुंच पाते। युवक डूब चुका था। इसके बाद लोगों ने गंगा में उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब एक घंटे बाद युवक का शव तलाश लिया गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं एक बच्चा छोड़ा है। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।