फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young suicide

पत्नी से विवाद के चलते फांसी पर झूल गया युवक, परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
young suicide
गजरौला (अमरोहा)। घरेलू कलह में एक युवक ने फांसी केे फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसका शव झोपड़ीनुमा घर में पशुशाला में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं पुलिस ने जानकारी नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन

यह घटना थाना क्षेत्र में खादर में स्थित एक गांव में बुधवार की शाम हुई। बताते हैं कि गांव निवासी मृतक शराब पीने का शौकीन था। इसे लेकर उसका आए दिन अपनी पत्नी और बूढ़ी मां से विवाद होता रहता था। बताते हैं कि बुधवार को सुबह ही उसने शराब का सेवन कर लिया। इससे नशा उस पर हावी हो गया। इसे लेकर उसका पत्नी से विवाद भी हुआ। बूढ़ी मां ने बीचबचाव कराया लेकिन वह शांत नहीं हुआ। इसके बाद सास-बहू खेत पर चली गईं। बताते हैं कि शाम को फिर से विवाद हो गया। इस पर युवक झोपड़ीनुमा कच्चे घर में बनी पशुशाला में गया और वहां रस्सी का फंदा गले में डालकर कड़ियों से झूल गया। कुछ देर बाद बूढ़ी मां पशुओं को पानी देने वहां पहुंची तो बेटे का शव लटका देख उसकी चीख निकल गई। कुछ ही देर में गांव वाले भी आ गए। बताते हैं कि पुलिस को सूचित किए बगैर ही रात में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं जवान बेटे की मौत से बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी के आंसू भी नहीं थम रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटना संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed