फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young people have already suffered heart attacks

Amroha News: पहले भी कम उम्र के लोगों को पड़ चुका दिल का दाैरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Young people have already suffered heart attacks
अमरोहा। कम उम्र के युवाओं में हार्ट अटैक से माैत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हसनपुर में पहले भी कम उम्र में कई लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। इससे चिकित्सक भी हैरत में हैं। वह युवाओं को सेहत के प्रति सजग रहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर एसपी सिंह के मुताबिक ठंड में हार्ट अटैक से माैत के मामले बढ़ जाते हैं, क्योंकि सर्दी में धमनियां सिकुड़ जाती हैं। जिससे दिल में पर्याप्त मात्रा में रक्त का संचरण नहीं हो पाता। सर्दियों में अधिकतर ब्लड प्रेशर, मधुमेह व सांस रोगी हार्ट अटैक की चपेट में आते हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तापमान के उतार-चढ़ाव और शरीर में कोलेस्ट्राल की मात्रा अधिक होने से भी दिल का दौरा पड़ सकता है। इसके अलावा मानसिक तनाव, चिंता भी दिल का दौरा पड़ने की वजह बन सकते हैं। सेहत के प्रति जागरूक न होने व अनियमित दिनचर्या के चलते हर तीसरा व्यक्ति मधुमेह व ब्लडप्रेशर का शिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इन लोगों की जा चुकी जान
-10 फरवरी 2023 को हसनपुर के मोहल्ला कनेटा रोड निवासी एमबीबीएस फाइनल वर्ष के छात्र आजम की रसिया में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
-29 अगस्त 2023 की रात को हार्ट अटैक से हसनपुर के मोहल्ला खेबान निवासी 18 वर्षीय बीबीए के छात्र नितेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
-14 सितंबर 2023 को गांव तरौली निवासी 30 वर्षीय सोनू कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
-23 मार्च 2024 को को हसनपुर के सभासद शाहनवाज अंसारी के छोटे भाई 35 वर्षीय बिलाल अंसारी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
-25 जुलाई 2024 की रात को गांव मटीपुरा में 38 वर्षीय बंटी उर्फ मनोज शर्मा की डीजे पर डांस करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- 24 अगस्त 2024 को हसनपुर के गांव शकरगड़ी निवासी तनवीर की सात वर्षीय बेटी इफत की हार्ट अटैक से मौत हो गई।


ऐसे करें बचाव

-सुबह उठकर एक गिलास पानी जरूर पीयें।
-दिन में सात से आठ गिलास पानी का सेवन करें।
-ब्लड प्रेशर व मधुमेह पर नियंत्रण रखें और बराबर दवा का सेवन करें।
-30 साल से अधिक आयु वाले अपनी ईसीजी, इको जांच जरूर कराएं।
-सभी व्यक्ति अपनी ब्लड प्रेशर, मधुमेह की जांच कराएं।
-सुबह एकदम अपना बिस्तर न छोड़ें।
-हीमोग्लोबिन की मात्रा अधिक होने पर एक बार रक्तदान जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed