फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man's WhatsApp hacked and one lakh rupees transferred

Amroha News: युवक का व्हाट्सएप हैक कर एक लाख रुपये ट्रांसफर कराए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Young man's WhatsApp hacked and one lakh rupees transferred
अमरोहा। साइबर ठग तरह-तरह से हथकंडे अपना कर ठगी की घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं। अब अलग-अलग दो मामलों में तीन लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने युवक का व्हाट्स एप हैक कर उसके परिजनों से एक लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। वहीं मृतका की बीमा राशि के रूप में मिले दो लाख रुपये खाते से निकाल लिए। दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

पहला मामला जोया के कस्बा के मोहल्ला मुल्लाना निवासी डॉ. आमिर का है। साइबर ठग ने डॉ. आमिर का व्हाट्सएप हैक कर लिया और मंगलवार को उनके परिचित को मैसेज भेज कर रुपयों की मांग की। साइबर ठगों ने एक के बाद एक लोगों से उनके नाम पर 1.07 लाख रुपये ठग लिए थे। दूसरा मामला डिडौली कोतवाली के गांव कपासी का है। यहां रहने वाले कावेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी मां सरोज देवी का बीमा था। उनकी मृत्यु के बाद दो लाख रुपये की बीमा राशि उनके बैंक आफ बड़ौदा के खाते में आए थे। किसी ने जालसाजी कर वह रुपये खाते से निकाल लिए। दोनों पीड़ितों ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि दोनों मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है। जल्द की पीड़ितों को रुपये वापस कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed