फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man's hand found lying on the roadside

Amroha: सड़क किनारे पड़ा मिला युवक का हाथ, हत्या कर शव को टुकड़े में फेंकने की आशंका

Mon, 10 Apr 2023 06:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 10 Apr 2023 06:34 PM IST
सार

ये मामला सोमवार की सुबह करीब 10 बजे का है। हाईवे किनारे बुढ़नपुर से ढकिया गांव के बीच 20 से 35 साल की उम्र के बीच के पुरुष का एक हाथ पड़ा मिला। जिसे देखकर स्थान लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
Young man's hand found lying on the roadside
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर पुरुष का कटा हुआ हाथ (बांह) मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हाथ को कब्जे में ले लिया है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को टुकड़ों में फेंका है। हालांकि, पुलिस ने आसपास क्षेत्र में काफी तलाश किया इस दौरान न तो शरीर का कोई और हिस्सा मिला और न शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


ये मामला सोमवार की सुबह करीब 10 बजे का है। हाईवे किनारे बुढ़नपुर से ढकिया गांव के बीच 20 से 35 साल की उम्र के बीच के पुरुष का एक हाथ पड़ा मिला। जिसे देखकर स्थान लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर पीके चौहान मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। एसपी अदित्य लांग्हे के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में छानबीन की। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि हाथ करीब दो-तीन दिन पहले कटा हुआ है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे हाईवे किनारे फेंका गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed