फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Masked miscreants held a family hostage and committed robbery.

Amroha News: नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Masked miscreants held a family hostage and committed robbery.
गजरौला। गांव शाहपुर उर्फ साहबपुर में नकाबपोश बदमाशों ने किसान हाकम अली और उनकी पुत्रवधू रुखसार को हथियारों के बल पर कब्जे में लेकर 25 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। पड़ोसी विजेंद्र के शोर मचाने पर बदमाश उसकी ओर डंडा लेकर दौड़े और गोली मारने की धमकी दी। गांव में जाग होने पर बदमाश कच्चे रास्ते से भाग गए।
विज्ञापन

किसान हाकम अली का घर गांव के बाहरी छोर पर है। उनके बेटे शादाब ने दिल्ली में काम करते हैं। शादाब ने 25 हजार रुपये घर में रखे थे। रात करीब 12:30 बजे सात नकाबपोश बदमाश दीवार कूदकर घर में दाखिल हुए। कुछ बदमाश रास्ते में खड़े रहे, जबकि अन्य ने हाकम अली और बरामदे में सो रही उनकी पुत्रवधू रुखसार को काबू कर लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश नकदी-जेवर लूट ले गए।
विज्ञापन

इसी दौरान पड़ोसी विजेंद्र की आंख खुल गई। उसने बदमाशों को देखकर शोर मचाने की कोशिश की तो एक बदमाश डंडा लेकर उसके पीछे दौड़ा। विजेंद्र छत पर चढ़कर शोर मचाने लगा। गांव में जाग होने पर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक बदमाश वाहन से आए थे, जिसे दूर खड़ा किया गया था। इससे पहले मुजाहिद के घर में टॉर्च लगाकर देखा, लेकिन जाग होने पर वहां वारदात नहीं कर सके। सड़क किनारे गोपी के घर में भी लूट की बात सामने आई है।

ग्रामीणों के फोन करने के काफी देर बाद यूपी-112 पहुंची। दिन में थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों का आरोप है कि लूट की घटना को चोरी में दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की घटना सामने आई है।
रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द सुराग लगाकर खुलासा किया जाएगा। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है मामला चोरी का है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed