फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: A young man molested a girl, the accused was arrested by the police, sent to jail

Amroha: मौसी के घर आई बच्ची को अकेला देख युवक ने की छेड़खानी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Sun, 28 Jan 2024 11:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 28 Jan 2024 11:02 PM IST
सार

अमरोहा में मौसी के घर आई बच्ची के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Amroha: A young man molested a girl, the accused was arrested by the police, sent to jail
अमरोहा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसी के घर खेलने आई आठ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ की। मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति की आठ वर्षीय बेटी शनिवार सुबह मोहल्ले में रहने वाली अपनी मौसी के घर खेलने गई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि वहां पड़ोस में रहने वाला युवक राजा खेलते वक्त बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। कमरे में ले जाकर उसके छेड़छाड़ की। डरी सहमी बच्ची घर पहुंची और मां को अपने साथ हुई हरकत के बारे में बताया। इस पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन


दंपती पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी। सीओ ने बताया कि मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed