फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Young man disappears with girlfriend before wedding; woman's mother consumes poison.

Amroha News: निकाह से पहले युवक प्रेमिका संग गायब, युवती की मां ने खाया लिया जहर, तनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Young man disappears with girlfriend before wedding; woman's mother consumes poison.
अमरोहा। अपने निकाह से एक दिन पहले युवक अपनी प्रेमिका संग गायब हो गया। इसे लेकर शहर के एक मोहल्ले में दो बिरादरियों के परिवारों में तनाव की स्थिति बन गई। बेटी के प्रेमी संग जाने से आहत उसकी मां ने शनिवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। तीसरे दिन भी प्रेमी युगल का सुराग नहीं लगा। घटना के बाद युवक का तय रिश्ता भी खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला शहर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले दो सगे भाइयों के रिश्ते करीब तीन साल पहले बिरादरी के अलग-अलग मोहल्लों में रहने वाले परिवारों में तय हुए थे। शुक्रवार को दोनों भाइयों का एक साथ निकाह होना था। निकाह को लेकर दोनों घरों में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। रिश्तेदारों के पहुंचने से परिवारों में खुशी का माहौल था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात बड़ा भाई अपनी प्रेमिका के साथ गायब हो गया। देर रात तक दोनों के घर नहीं लौटे तो परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बावजूद प्रेमी युगल का कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के प्रेमी के साथ चले जाने की जानकारी से सदमे में आई मां ने शनिवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया।
रविवार रात भी दोनों पक्षों के युवक आमने-सामने आ गए, जिससे माहौल बिगड़ने की स्थिति बन गई। हालांकि लोगों ने समझाकर दोनों पक्षों के युवकों को उनके घर भेज दिया। वहीं, बड़े भाई का बिरादरी की लड़की से तय रिश्ता भी खत्म कर दिया गया। जिस घर में उसकी बरात पहुंचनी थी, वहां मायूसी छाई हुई है।
हालांकि छोटे भाई का निकाह शुक्रवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक हो गया। फिलहाल प्रेमी युगल का कोई सुराग नहीं मिला है। मामले में अभी किसी भी परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। दोनों परिवारों के बीच बातचीत का दौर जारी है।

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि शहर में माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। किसी भी मोहल्ले में तनाव जैसी कोई बात नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed