फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   young boy push his lover

प्रेमिका ने किया नजरंदाज तो दे दिया धक्का, नाले में गिरी

Fri, 10 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 10 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
young boy push his lover
demo pic - फोटो : अमर उजाला
वेलेंटाइन वीक में जहां युवक-युवतियां अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के सपने देख रहे हैं, वहीं हसनपुर में ‘वो’ के फेर में एक प्रेमी थाने तक पहुंच गया। शहर के एक मोहल्ले की लड़की का वहीं के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच दूसरे युवक से लड़की की नजदीकी बढ़ गई, जो पहले प्रेमी को रास न आई।
विज्ञापन


बुधवार को पहले युवक ने प्रेमिका को रोकने की कोशिश की, मगर उसने नजरंदाज कर दिया। यह बात युवक को इतनी नागवार गुजरी की लड़की को धक्का दे दिया। इससे वह नाले में गिर गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को दबोच लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


शहर के एक मोहल्ले की लड़की शहर के ही एक इंटर कालेज में कक्षा ग्यारह में पढ़ती है। बताया जाता है कि छात्रा का कई माह से मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर, छात्रा कुछ दिनों से दूसरे युवक के साथ देखी जाने लगी। यह बात युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया। बताया जा रहा है कि, नाराज युवक ने उससे कई बार मिलने की कोशिश की, लेकिन मिल नहीं सका। फोन पर भी बात करने की कोशिश, लेकिन छात्रा ने बात नहीं की। बुधवार देर शाम को छात्रा अपने मोहल्ले में रास्ते पर पैदल जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान युवक ने उसे रोककर बात करने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने उसे नजर अंदाज कर दिया। इससे खफा युवक छात्रा को धक्का देकर भाग गया। पास में नाला होने की वजह से छात्रा नाले में गिर गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। छात्रा को नाले से बाहर निकाला गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। 


कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि लड़की का पहले उससे चक्कर था, अब लड़की ने किसी दूसरे से दोस्ती कर ली। पहले वाले युवक ने उसे रास्ते में धक्का दे दिया। जिससे वह नाले में गिर गई। आरोपी को पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed