फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wrestling: Tikam of Daura defeated Nitin of Jijoda

कुश्ती : दौरारा के टीकम ने जिजोड़ा के नितिन को हराया

Sat, 30 Aug 2025 03:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Aug 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Wrestling: Tikam of Daura defeated Nitin of Jijoda
रहरा के दौरारा में दंगल में दाव आजमाते पहलवान। स्त्रोत कमेटी
रहरा। गांव दौरारा में आयोजित छड़ी मेले के दौरान दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

दंगल में रेफरी की भूमिका महेश पहलवान ने निभाई। उन्होंने बताया कि दौरारा के टीकम पहलवान ने जिजोड़ा के नितिन को पराजित कर दिया। इसके अलावा, एक अन्य रोमांचक मुकाबले में अमित माटी ने सोनू को हराकर जीत अपने नाम की। दंगल में विजयी पहलवानों को आयोजकों की तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कई कुश्ती बराबरी पर छूटीं। दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर बबल सिंह, विकास सिंह, नसिर, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहरा की पांच छात्राओं का प्रदेशस्तरीय कुश्ती के लिए चयन

रहरा। श्री बिहारी सिंह कन्या इंटर काॅलेज की पांच छात्राओं का प्रदेशस्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का चयन हुआ है। कॉलेज के डाॅयरेक्टर ब्रहमदत्त त्यागी ने बताया कि 22 अगस्त को विद्यालय की आठ छात्राएं मंडल स्तरीय कुश्ती में शामिल होने के लिए एफआर इंटर कॉलेज चंदौसी में गई थी। इसमें विद्यालय की पांच छात्राओं कुमारी कनक, कुमारी ज्योति, कुमारी प्रियांशी, कुमारी अग्रिमा शर्मा, कुमारी विपांशी का चयन राज्यस्तरीय कुश्ती के लिए हुआ। प्रदेशस्तर के लिए चयनित कुश्ती खिलाडियों को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कबड्डी, कुश्ती, खो-खो आदि प्रतियोगिता हुईं। प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. सुरेंद्र सिंह त्यागी, श्यामसुंदर मौर्य, राजपाल सिंह, मुनीम कुमार, बॉबी कुमार, रेखा सिहं, रेखा ठाकुर, शबाना सैफी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed