फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   womens protest against alchohol

शराब और जुए के विरोध में महिला ने थाना घेरा, नारेबाजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
womens protest against alchohol
जुआ और शराब के खिलाफ आदमपुर थाने के बाहर प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : JPNAGAR
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर थाना क्षेत्र में शराब और जुआ का धंधा फल-फूल रहा है। जिसे लेकर गुुरुवार को महिलाओं के सब्र का बांध टूट पड़ा। उन्होंने आदमपुुर थाने का घेराव कर लिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। शराब और जुआ के अवैध धंधे को तत्काल बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को शीतला सराय की तमाम महिलाएं एकत्र होकर आदमपुर थाना पहुंचीं। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर लिया। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में जुआ और अवैध शराब का धंधा चल रहा है। शिकायतें करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। शराबी और जुआरियों के हुड़दंग के चलते घर से बहू-बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है। नशेड़ी पुरुष महिलाओं से छेड़खानी और अभद्रता करते हैं। इस धंधे में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, जो विरोध करने वालों को धमकाती हैं। क्षेत्र में शराब और जुआ के धंधे ने घरों की आर्थिक स्थितियों को बेकार कर दिया है। पुरुष शराब तोड़ते हैं और जुआ खेलते हैं। शराब के नशे में धुत होकर महिलाओं के साथ मारते पीटते हैं। गाली-गलौज करते हैं। काम धंधा भी नहीं करते। घर के लिए सामान भी नहीं लाकर देते है। इस लिए शराब तोड़ने और जुआ खेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी। इस दौरान मालती देवी, शांति देवी, मिथलेश, विमला देवी, उर्मिला, त्रिवेनी, रामश्री देवी, चंद्रकली देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed