{"_id":"5e4859058ebc3ee5bc0e3684","slug":"women-hanged-in-room-jpnagar-news-mbd340077519","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैदनगली में फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदनगली में फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली। सैदनगली कस्बे में शुक्रवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। इससे पहले ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने पति समेत तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हटव्वा पट्टी निवासी उमराव सिंह की बेटी मिथलेश देवी की शादी 1998 में सैदनगली कस्बा निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। मिथिलेश पर तीन बच्चे हैं। शुक्रवार की रात मिथिलेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग गांव पहुंच गए, लेकिन इससे पहले घरवाले फरार हो गए। मिथिलेश देवी के परिजनों ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। मिथलेश के भाई अजयराज के मुताबिक अनिल कुमार का एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसके चलते मिथलेश और अनिल में झगड़ा होता रहता था। 20 दिन पहले भी अनिल और उसकी प्रेमिका ने मिलकर मिथलेश को मारा पीटा था। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि भाई की तहरीर के आधार पर पति ससमेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।