{"_id":"61a12bed61aa204516038737","slug":"women-demonstrated-against-alcohol-hasanpur-news-mbd410735250","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हसनपुर कोतवाली के बाहर कच्ची शराब के विरोध में प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
- फोटो : HASANPUR
हसनपुर। क्षेत्र के गांव शाहपुर की महिलाओं ने कच्ची शराब के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कच्ची शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बाद छोड़ देती है।
दो दिन पूर्व गांव शाहपुर की महिलाएं कच्ची शराब के विरोध में एकत्र होकर कोतवाली आई थीं। इसके बाद शुक्रवार को फिर महिलाएं एकत्र होकर कोतवाली पहुंची। चंद्रवती, रामो देवी, सुमन, मीना, सोनिया, जगवती आदि महिलाओं का कहना है कि कच्ची शराब के मामले में जो भी आरोपी पकड़े जाते हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। जबकि बिना जेल भेजे ही आरोपियों को जमानत दी जा रही है। इसलिए आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह कच्ची शराब का अवैध काम नहीं छोड़ रहे। ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
महिलाओं ने कोतवाली के बाहर प्रदर्शन करते हुए कहा कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। बताते हैं कि महिलाओं ने गांव में कच्ची शराब के खिलाफ एक समिति बनाई है। समिति का ग्राम प्रधान मीनू रानी द्वारा भी पूरा सहयोग किया जा रहा है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि कच्ची शराब के मामले में पकड़े जाने वाले आरोपियों को आसानी से जमानत मिल जाती है। इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाता है।