{"_id":"6aa7010892aa2ef1800dbe15","slug":"farmers-upset-over-not-receiving-pension-for-eight-months-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172885-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आठ माह से पेंशन न मिलने \nसे किसानों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आठ माह से पेंशन न मिलने से किसानों में नाराजगी
विज्ञापन
अमरोहा। सड़कड़ी अजीज गांव में रविवार को भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की पंचायत में आठ महीने से पेंशन नहीं मिलने का मुद्दा उठा। बुजुर्ग किसानों और महिलाओं ने बताया कि करीब एक हजार रुपये की पेंशन भी समय से नहीं मिल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी से जिला मुख्यालय पर धरने में संगठन के समर्थन की मांग की।
ग्राम प्रशासक सुरेंद्र सिंह के आवास पर हुई पंचायत में नरेश चौधरी ने कहा कि बुजुर्ग किसानों और विधवा महिलाओं की आठ माह से अटकी पेंशन गंभीर मामला है। वह डीएम से वार्ता कर समाधान का प्रयास करेंगे। पेंशन नहीं मिली तो जिला मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।
किसानों ने हर घर को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग भी उठाई। प्रदेश अध्यक्ष एससी मोर्चा सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि किसानों को पेंशन के साथ फसलों का भुगतान भी समय से कराया जाए। मांग पूरी न होने पर चुनाव में सरकार बदलने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के तहत 42 लोगों को सदस्य बनाया गया। अध्यक्षता चौधरी जगदेव सिंह और संचालन इकबाल सैफी ने किया। सुरेंद्र सिंह, चरण सिंह, जसवंत सिंह, होमपाल सिंह, देवराज सिंह और कृपाल सिंह मौजूद रहे।