फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman sexually abused on pretext of marriage, accused arrested

Amroha News: शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Woman sexually abused on pretext of marriage, accused arrested
अमरोहा। रसोई गैस की डिलीवरी करने वाले फैजान ने दो बच्चे की मां को प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण किया। महिला की अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर हजारों रुपये ऐंठ लिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन


यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली से जुड़ा है। एक मोहल्ले निवासी दो बच्चों की मां को घर-घर रसोई गैस की डिलीवरी करने वाले फैजान प्रेमजाल में फंसा लिया। फैजान अक्सर महिला के घर पर भी सिलिंडर पहुंचाने आता था। करीब एक साल पहले फैजान ने महिला को शादी का झांसा दिया। इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। पति से छिपकर महिला फैजान के बताए ठिकानों पर जाने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी करने का वादा कर फैजान ने महिला के साथ संबंध बनाए। इस बीच फैजान ने धोखे से महिला के अश्लील वीडियो-फोटो बना लिए। महिला ने जब शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया। अश्लील वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने कर बदनाम करने की धमकी देने लगा। उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बदनामी के डर में पीड़िता उसे रुपये देती रही। इस तरह फैजान ने करीब 25 हजार रुपये ऐंठ लिए। परेशान होकर बुधवार को महिला शहर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मेडिकल के बाद पुलिस ने महिला के कोर्ट में बयान भी करा दिए हैं। - शक्ति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed