फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   woman's death due to electrocution

हसनपुर में नलकूप चलाते समय करंट से महिला व युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
woman's death due to electrocution
अमरोहा। सोमवार की दोपहर को नलकूप का तार लगाते वक्त महिला करंट की चपेट में आई गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सात दिन पहले करंट से झुलसे युवक ने भी उपचार के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया। अलग-अलग हादसों से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी किसान जय सिंह की 28 वर्षीय पत्नी रेखा सोमवार की दोपहर को फसल की सिंचाई करने के लिए खेत पर नलकूप चलाने गई थी। तार लगाते समय उसे करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पिपलौती खुर्द निवासी किसान जरीफ का बेटा 18 वर्षीय बेटा नईम एक सितंबर को खेत पर फसल की सिंचाई के लिए नलकूप चलाने गया था। यहां भी तार लगाते समय करंट लगने से वह झुलस गया था। झुलसे युवक को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया था, जहां से गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान सोमवार की तड़के उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व नईम के भाई की भी करंट लगने से हुई थी मौत
हसनपुर। नईम सात भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। नईम के बड़े भाई की भी एक वर्ष पूर्व करंट लगने से ही मौत हो गई थी। परिवार के लोग अभी बड़े बेटे की मौत के दर्द से उभर भी नहीं पाए थे कि करंट से घर का एक और चिराग बुझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed