फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Devotees danced to the hymns of Maa Chandi, the grand tableaux captivated the hearts.

Amroha News: मां चंडी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भव्य झांकियों ने मोहा मन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Maa Chandi, the grand tableaux captivated the hearts.
अमरोहा। शारदीय नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर में मां चंडी जागरण मंडल, बुलंदशहर के कलाकारों ने भजन और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। मां भगवती के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। रात 11 बजे महाआरती के साथ भजन संध्या का समापन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ चंडी पाठ और चंडी यज्ञ से हुआ। मुख्य यजमान ओमप्रकाश शर्मा, इंद्रेश शर्मा, सचिन शर्मा और प्रतुल शर्मा ने अनुष्ठान में भाग लिया। चंडी पाठ और यज्ञ का ब्रह्मत्व मंदिर के मुख्य पुरोहित विद्याधरानंद झा ने किया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार, समाज की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूर्णाहुति के बाद प्रथम आरती हुई। इसके बाद कलाकारों ने भजनों से मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। मंच संचालन अनिल कुमार जग्गा ने किया।
विज्ञापन

आयोजन में श्री वासुदेव तीर्थ प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवस्वरूप टंडन, शोभा टंडन, लीलाधर अरोड़ा, संजीव डींगड़ा, सुधांशु शर्मा, बीना शर्मा, अनिल स्वरूप टंडन, कुंज बिहारी अग्रवाल, विमल टंडन, अर्पित माहेश्वरी, दिनेश चंद्र बहती, गौरव कपूर, शिव गिरिराज और प्रशांत अग्रवाल सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed