{"_id":"6acd507a9746a6a31309dd32","slug":"the-sp-observed-dr-ram-manohar-lohias-death-anniversary-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175335-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सपा ने डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सपा ने डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन
अमरोहा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय मंडी समिति रोड पर सोमवार को जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव की अध्यक्षता में डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान को याद किया गया।
जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया ने सामाजिक बराबरी और वंचितों के अधिकारों के लिए जीवन समर्पित किया। पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने कहा कि डॉ. लोहिया ने सप्तक्रांति का विचार देकर सामाजिक और राजनीतिक बदलाव का रास्ता दिखाया। देश के कल्याण के लिए वैज्ञानिक सोच, शिक्षा और किसानों की प्रगति पर ध्यान देना जरूरी है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता संतराम सिंह यादव ने किया। इस दौरान सर्वेश सैनी, राधेलाल रघुवंशी, शाबेज खान, अतीक अहमद, अशोक यादव, रविपाल चिकारा, चमन चौहान और गंगादास खड़गवंशी मौजूद रहे। संवाद