फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman dies after operation in private hospital, uproar

Amroha News: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after operation in private hospital, uproar
जोया। निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मुशर्रफी (40) की मौत हो गई। लापरवाह डॉक्टर व स्टॉप में अपने अस्पताल में दम निकलने से पहले मुशर्रफी को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बताकर वापस कर लिया। जिसके बाद महिला के परिजनों ने उसी अस्पताल में हंगामा किया, जहां ऑपरेशन कराया गया था। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

मृतका मुशर्रफी डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव असगरीपुर के रहने वाले रियाजुल की पत्नी थी। उनके परिवार में चार बेटे और दो बेटियां हैं। परिजनों के मुताबिक मुशर्रफी को पित्त का ऑपरेशन करने के लिए शुक्रवार को जोया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद रात को करीब आठ बजे मुशर्रफी का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन कक्ष से बाहर आते ही मुशर्रफी बेहोश हो गईं। जिसके बाद डॉक्टर व स्टाफ ने उन्हें अचेत अवस्था में हाईवे स्थित निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन मुशर्रफी को अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर उसी अस्पताल में पहुंचे जहां ऑपरेशन कराया गया था। यहां परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि, बाद में परिजनों ने मुशर्रफी के शव को लेकर घर चल गए और सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने शिकायत मिलने के बाद अस्पताल व डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed