फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman brutally murdered by cutting her neck and hand in Adampur

आदमपुर में महिला की गर्दन और हाथ काट कर निर्मम हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman brutally murdered by cutting her neck and hand in Adampur
आदमपुर के ढेकला के जंगल में सिर कटी लाश मिलने के बाद जमा भीड़। - फोटो : HASANPUR
ढबारसी (अमरोहा)। आदमपुर क्षेत्र के एक गांव में कीकर के जंगल में महिला की गर्दन और हाथ काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने पहचान छिपाने के लिए उसकी गर्दन और हाथ बीस मीटर दूर फेंक दिए। शव के पास एक कृपाण का म्यान भी पड़ा मिला। इसके बाद जंगल में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। महिला के कपड़े भी फटे हुए थे। आरोपियों ने जिस हाथ को काटकर छिपाने की कोशिश की है, उस पर टीटू सिंह, कमल सिंह, सुमित्रा और राहुल नाम गुदे हुए हैं। इसमें दो नाम अंग्रेजी और दो हिंदी में लिखे हैं। देर रात तक महिला की शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

यह घटना आदमपुर थानाक्षेत्र के ढेकला गांव स्थित कीकर के जंगल की है। सोमवार की सुबह गांव की महिलाएं जंगल में लकड़ी लेने पहुंचीं तो उन्होंने महिला का शव पड़ा देखा। महिला की गर्दन और एक हाथ शरीर से गायब थे। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। महिला की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई गई है। घटनास्थल पर पड़े खून को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी मौके पर ही हत्या की गई थी। आरोपियों ने शरीर से सिर को काट कर करीब 20 मीटर दूर फेंक दिया, जबकि उसके एक हाथ को काटकर 30 मीटर दूर फेंक दिया गया। शव के पास कृपाण का म्यान पड़ा मिला है। माना जा रहा है कि रविवार की रात किसी समय हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विनय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर सबूत जुटाए। पुलिस ने महिला के सिर और हाथ को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed