फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman beaten up for dowry, report filed

दहेज के लिए महिला को मारपीट कर निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten up for dowry, report filed
दहेज के लिए महिला को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली मिलक निवासी गुड्डू के साथ शादी हुई थी। शुरू से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार मारपीट की गई। रिश्तेदारों ने बीच बचाव करा दिया, लेकिन पति एवं ससुराल वाले नहीं सुधरे। दो लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए 25 मई को मारपीट कर घरे निकाल दिया। पीड़िता मायके आ गई। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। एसएसआई संजीव मलिक ने बताया कि मामले में पति गुड्डू, परमा, सरोज व रणवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed