फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Without sending OTP or link, Rs 1.63 lakh was stolen from the businessman's account

Amroha News: बिना ओटीपी व लिंक भेजे कारोबारी के खाते से 1.63 लाख रुपये उड़ाए

Sun, 31 Aug 2025 12:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 31 Aug 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Without sending OTP or link, Rs 1.63 lakh was stolen from the businessman's account
नौगांवा सादात (अमरोहा)। साइबर अपराधियों ने कारोबारी के खाते से 1.63 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। इस दौरान कारोबारी के पास न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई लिंक। खाते से पैसे निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने एसपी व साइबर सेल को शिकायती पत्र दिया। साथ ही खाते से लेनदेन बंद कराया।
विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया से जुड़ा है। यहां पर कारोबारी एवं किसान जाहिद हुसैन का परिवार रहता है। उनका एक स्थानीय बैंक शाखा में बचत खाता खुला हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर वह ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल भी नहीं करते हैं। जाहिद हुसैन की शिकायत के अनुसार 25 अगस्त को उनके खाते से एक लाख रुपये कट गए। उन्हें इसकी भनक भी नहीं लगी। वहीं दो दिन बाद खाते से 63500 रुपये ट्रांसफर हो गए। उनके पास न तो कोई ओटीपी भेजा गया और न ही उनके मोबाइल पर कोई लिंक आया। दो दिन के भीतर खाते से 163500 रुपये ट्रासंफर होने की जानकारी पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल बैंक पहुंचकर खाते से लेनदेन पर रोक लगवाई। अपने साथ साइबर धोखाधड़ी की शिकायत उन्होंने एसपी व साइबर थाने पर दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed