फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   winter

सर्द हवाओं से बढ़ी गलन, सात पर पहुंचा पारा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
winter
अमरोहा। मौसम की बेरुखी और सर्द हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। हवाओं के चलते कोहरे से तो राहत मिली, जबकि सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई। लोग घरों से निकलने मेें कतराते दिखाईं दिए। सर्दी ने सबसे ज्यादा बच्चों और बुजुर्गों को परेशान किया। स्कूली बच्चे भी ठंड में परेशान दिखाई दिए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर जनपद में दिखने लगा है। सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव हो गया। इसका असर मंगलवार को भी दिखाई दिया। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे। शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। दिनभर सर्द हवाएं चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह से लेकर शाम तक सूर्यदेव के दर्शन न होने से वृद्ध लोग सर्दी से बेहाल रहे। सर्दी बढ़ने से दुकानों में चाय पीकर लोगों राहत महसूस करते रहे। बाजारों में भी सन्नाटा छाया रहा। लोग दुकानों के बाहर आग जलाकर तापते रहे। सर्दी बढ़ने से सबसे ज्यादा दिक्कत गरीब तबके के लोगों को हुई। दिन ढलते ही लोग घरों में दुबक गए। सर्द हवाएं चलने से लोगों का बुरा हाल रहा। जिला अस्पताल परिसर में में तीमारदारों ने आग जलाकर राहत महसूस ली। अचानक से मौसम में हुए बदलाव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। हालांकि हवाओं को चलते फिजा में कोहरा नहीं छाया। इससे वाहन चालकों राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed