फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wife arrives after getting information about husband's second marriage, creates ruckus

Amroha News: पति के दूसरी शादी करने की सूचना पर पहुंची पत्नी, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Wife arrives after getting information about husband's second marriage, creates ruckus
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

नौ साल पहले प्रेम विवाह करने वाला युवक दो माह पहले पत्नी व तीन बच्चों को दिल्ली में छोड़कर घर लौट आया। यहां उसने दूसरी शादी करने की तैयारी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही पत्नी तीनों बच्चों को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंची और हंगामा किया। आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसकी जानकारी युवक को हुई तो वह गांव छोड़कर भाग गया।
ये मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। गांव निवासी युवक दिल्ली के सीलमपुर में जींस सिलाई का काम करता था। नौ साल पहले उसने पडोस में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों दिल्ली में किराए के मकान में रहने लगे। उनके तीन बच्चे भी हैं। युवक की शादी के बारे में उसके परिजनों को जानकारी नहीं थी। लेकिन, करीब दो माह पहले युवक दिल्ली में पत्नी व तीनों बच्चों को छोड़कर घर आ गया था। इसके बाद दिल्ली नहीं लौटा। जब पत्नी फोन करती को वह कुछ न कुछ बहाना बना लेता था। पति का रवैया देखकर पति को उस पर शक हो गया।
विज्ञापन

लिहाजा पत्नी ने जानकारी जुटाई तो जानकारी मिली उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी में है। उसकी गजरौला के एक गांव निवासी युवती से शादी तय हो गई है। बुधवार को बरात जानी है। लिहाजा शुक्रवार को महिला अपने तीनों बच्चों और मां-बहन के साथ डिडौली कोतवाली आ गई। यहां जमकर हंगामा किया और पुलिस को पूरी बात बताई। साथ ही पति की शादी रुकवाने की मांग की। कोतवाली में प्रकरण के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपी युवक घर से भाग गया। सीओ सिटी अरूण कुमार ने बताया कि मामले में पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed