फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Whole world will taste mangoes and vegetables except America: Surya Pratap Shahi

अमेरिका को छोड़कर पूरी दुनिया आम और सब्जियों का चखेगी स्वाद : सूर्य प्रताप शाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Whole world will taste mangoes and vegetables except America: Surya Pratap Shahi
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अमेरिका को छोड़कर पूरी दुनिया में आम और सब्जियों का निर्यात हो सकेगा। दुनिया अब यहां के आम और सब्जियों का स्वाद चखेगी। छोटे से जनपद अमरोहा में मैंगो पैक हाउस का लोकार्पण होना बड़ी बात है। मैंगो पैक हाउस किसानों को अमृत काल का अनुभव करा रहा है। इससे किसानों की आय बढ़ेगी। किसानों को समय की पहचान कर विभिन्न तरह की फसलों को उगाना चाहिए। एक समय पर सभी किसान एक जैसी फसल बोएं तो बड़ी संख्या में पैदावार होने से फसलों के दाम बाजार में मिलना मुश्किल हो जाता है। अब अमरोहा भी प्रदेश के उन जिलों में शामिल हो गया है, जहां से आम और सब्जियों का निर्यात विदेशों में होगा। वे शनिवार को मंडी समिति में स्थित मैंगो पैक हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं, जो अब हो रहा है वह पिछले 70 सालों में नहीं हुआ। एफपीओ के माध्यम से नई विधियां अपना कर जैविक, दलहन, तिलहन खेती पर जोड़ दिया गया। कृषि उत्पाद निर्यात को बढ़ावा दिया गया। एफपीओ के सदस्यों के बीच आपसी समन्वय स्थापित कराकर कृषि उत्पाद का व्यापार किया। प्रगतिशील कृषकों एवं एफपीओ द्वारा व्हाट्सएप, फेसबुक के माध्यम से उपभोक्ता समूह और कृषि उत्पाद का व्यापार किया। गैर परंपरागत फल-सब्जी एवं मशरूम उत्पादन क्षेत्रों को विकसित करके ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रौबरी, ब्रोकली आदि का क्षेत्र विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद मंडल में 50330 हेक्टेयर क्षेत्रफल जैविक खेती पद्धति को अपनाकर 1065210 क्विंटल का उत्पादन किया गया। जैसे किसानों की आय में डेढ़ गुना वृद्धि हुई है। पिछले वर्ष 28702 हेक्टेयर से बढ़ाकर वित्तीय वर्ष 2022-23 में 67189 हेक्टेयर में दलहन फसलें उगा कर 282769 मीट्रिक टन उत्पादन प्राप्त किया गया। वित्तीय वर्ष में 90345 हेक्टेयर में तिलहनी फसलों की बुवाई कर 415698 मीट्रिक टन उत्पादन प्राप्त किया गया है। इसमें किसानों की आय 1.6 गुना बढ़ी है। इसके अलावा दलहन एवं तिलहन के साथ सहफसली खेती भी विगत वर्ष में अधिक क्षेत्रफल में कराई गई और उत्पादन भी अधिक लिया गया। गेहूं-धान की फसलों की बुवाई कम क्षेत्रफल में कराते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त किया गया। बताया कि मुरादाबाद मंडल में 126 एफपीओ का गठन हो चुका है। जिनके माध्यम से किसानों के उत्पाद को प्राप्त कर विभिन्न पद्धतियों को अपनाते हुए किसानों को उनके उत्पाद का अधिकतम मूल्य उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे किसानों की आय लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार किसानों की आय बढ़ाने को लेकर कई तरह के प्रयास कर रही है। आज अमरोहा में मैंगो पैक हाउस का लोकार्पण इसी का नतीजा है। इस मैंगो पैक हाउस के जरिए किसान और कारोबारी अपने आम और सब्जी को अमेरिका को छोड़कर दुनिया के किसी भी देश में निर्यात कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को गुणवत्ता युक्त फसल उगाने पड़ेगी। विभिन्न तरह के पेस्टिसाइडो से बचना पड़ेगा। अगर किसी देश में जाकर हमारी फल सब्जी की गुणवत्ता फेल होती है तो इसमें अपनी ही बदनामी होगी। इस दौरान कृषि मंत्री ने मैंगो पैक हाउस का निरीक्षण किया। साथ ही उस स्थान को भी देखा जहां आम को पैक किया जा रहा था। कृषि मंत्री ने दशहरी आम को हाथ में लेकर उसकी शुद्धता को भी देखा। जिसके बाद 27 दशहरी आम से लदे कंटेनर को दुबई के लिए भेजने की औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन


दोनों सरकारें योजनाओं के प्रति गंभीर हैं
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि उन्होंने कुछ साल पहले वाराणसी और अमरोहा में मैंगो पैक हाउस स्वीकृत कराया था। केंद्र और प्रदेश सरकार योजनाओं को लेकर बेहद गंभीर हैं, उन्हें पूरा कराती हैं। यही वजह है कि वाराणसी और अमरोहा को मैंगो पैकहाउस मिला। जिसका आज हम लोकार्पण कर रहे हैं। ये क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना काल में निर्यात की गई थी 32 टन सब्जियां कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि कोरोना काल के दौर में अमरोहा से 32 टन सब्जियां दूसरे देशों के लिए निर्यात की गई थी। सब्जी निर्यात करने में सबसे अहम भूमिका निर्यातक नदीम सिद्दीकी ने निभाई। कृषि मंत्री ने कहा कि उन्हीं के आह्वान पर अमरोहा में मैंगो पैकहाउस स्थापित करने का फैसला लिया गया। जिससे क्षेत्र के किसानों को इसका फायदा मिल सके। उनकी आय बढ़ सके।

जिले के 2.12 लाख किसानों को मिल रही सम्मान निधि
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अमरोहा जनपद के 212583 किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के खाते में सम्मान सम्मान निधि नहीं आती है तो वह फोन करके शिकायत दर्ज कराते हैं। लेकिन जब उनसे उनके अभिलेखों को ठीक कराने के लिए कहा जाता है तो वह बहाने बनाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को परेशानी न हो इसके लिए गांव-गांव कैंप लगाए जा रहे हैं। जिससे उनके खाता संख्या, आधार कार्ड या अन्य कागजों को ठीक कराया जा सके। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी योजना के लिए सरकारी कर्मचारी गांव-गांव कैंप लगाकर किसानों की दिक्कत को दूर कर रहे हैं।

इन किसानों को बांटी गई मिनीकिट
मैंगो पैक हाउस के लोकार्पण के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के हाथों 12 किसानों को मिनी किट वितरण कराई गईं। जिसमें किसान देवेंद्र कुमार, भगवंत सिंह, अंकुर, समपित, प्रदीप कुमार, कमल सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रवेश कुमार, प्रकाश देव, ओमकार, सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।

ये रहे मौजूद
मैंगो पैक हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नागर, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, अखिल जैन, पूरन सिंह सैनी, राम सिंह सैनी, राकेश वर्मा, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीएम राजेश कुमार त्यागी, एडीएम भगवान शरण, कृषि उपनिदेशक रामप्रवेश सिंह व लोकार्पण कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने किया।


शिलान्यास पट पर विधायकों का नाम नहीं होने पर भड़के कृषि मंत्री
अमरोहा। शनिवार को मंडी समिति स्थित मैंगो पैक हाउस का उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लोकार्पण किया। सबसे पहले उन्होंने शिलान्यास पट का लोकार्पण किया। इस दौरान पत्थर पर विधायकों के नाम नहीं देखकर कृषि मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि शिलान्यास पट पर विधायकों का नाम नहीं होना गलत बात है। इस नाराजगी के साथ कृषि मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed