फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   When three bodies including that of grandmother and granddaughter were taken out of the village together, the villagers' eyes became moist

Amroha News: गांव से दादी-पोती सहित तीन अर्थी एक साथ उठी तो ग्रामीणों की आंखें हुईं नम

Sun, 17 Nov 2024 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 17 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
When three bodies including that of grandmother and granddaughter were taken out of the village together, the villagers' eyes became moist
गजरौला (अमरोहा)। हादसे का शिकार हुईं दादी-पोती और 11वीं की छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर को गांव में पहुंचे। कुछ देर बाद तीन अर्थी एक साथ उठी तो गांव में हर किसी की आंख नम हो गई। गांव में करुण क्रंदन से हर कोई द्रवित हो गया। भीड़ इस कदर उमड़ी कि छतों पर चढ़ कर अंतिम दर्शन किए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव ख्यालीपुर ढाल निवासी विनोद की पत्नी वीरवती (45), अजब सिंह की बेटी प्राची (12) और लखपत की बेटी आरती (16) को हाईवे पार करते समय कार ने टक्कर मार दी थी। वह शुक्रवार दोपहर खेत से चारा लेकर लौट रही थीं। वीरवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, रिश्ते में उनकी पोती प्राची और 11वीं में पढ़ने वाली आरती की सांस जिला अस्पताल में थमीं।
विज्ञापन

हादसे में प्राची की मां नीतू, मुकेश की 10 वर्षीय बेटी अंशु और वीरवती की 20 वर्षीय बेटी आशा घायल हो गई थीं। आशा व अंशु को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वीरवती, प्राची व आरती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे। लखपत की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर शव गांव में गए। तीनों की अर्थी एक बनाकर अंतिम संस्कार के लिए उठाईं तो हर किसी की आंख नम हो गई। उनके अंतिम संस्कार के लिए हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी सहित हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा। ब्रजघाट गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article