फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   wheather change

बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने बिगड़ा मौसम का मिजाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
wheather change
अमरोहा। जिलों में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम का मिजाज बदल गया। तड़के शुरु हुई बूंदाबांदी की वजह से कुछ घंटे तक लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए। बाद में ठंडी हवाओं ने मौसम में अचानक से ठंडक बढ़ा दी। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। सूर्यदेव बादलों में अटखेलियां करते दिखे। वहीं दो से तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जिससे दिक्कत बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

पहले दिन में बादल और घना कोहरा छाया रहने के साथ ही शीतलहर के कारण सर्दी काफी बढ़ गई थी। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके बाद मंगलवार और बुधवार को धूप लिखने से मौसम साफ हो गया था। लेकिन, गुरुवार को दिन निकलते ही बूंदाबादी शुरू हो गई। करीब पंद्रह मिनट तक बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद आसमान में घने बादल छाए रहे। ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन में बूंदाबांदी होने के आसार है। बादल छाए रहेंगे, ठंडी हवाएं चलेंगी। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहने की उम्मीद है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed