फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Weather changed due to wind and rain

Amroha News: हवा और बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to wind and rain
अमरोहा। इन दिनों मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार रात भी बारिश हुई, लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहा। रविवार को सुबह से ही खासी गर्मी महसूस हुई। ऐसे में दोपहर के समय फिर से मौसम ने करवट बदल ली। हवा के साथ बारिश हुई, लेकिन बारिश दस से पंद्रह मिनट तक हुई। उधर, बार-बार मौसम खराब होने से किसानों को चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही जहां मौसम में अच्छी खासी गर्मी महसूस हो रही थी, वहीं दोपहर दो बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। काले बादलों के साथ हवा चली और बारिश हुई। हालांकि, बारिश दस से पंद्रह मिनट हुई। जिसके बाद तेज धूप खिलने के साथ मौसम में उमस महसूस हुई। उधर, हवा व बारिश के चलते कुछ जगह गेहूं की फसल भी गिर गई। किसानों का कहना है कि यदि अब आंधी और बारिश होती है तो गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन

उधर, मौसम खराब होने से 14 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। जिला कृषि अधिकारी बबलू सिंह का कहना है कि लगातार मौसम में बदल रहा है। गर्मी और उमस बढ़ेगी तो बारिश की संभावना बनी हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed