फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Weather changed after rain, temperature dropped by two degrees

Amroha News: बारिश के बाद मौसम का रुख बदला, दो डिग्री लुढ़का पारा

Sun, 13 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 13 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Weather changed after rain, temperature dropped by two degrees
अमरोहा। शनिवार शाम हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम को बरसात हुई। जिसके बाद मौसम सुहाना बना रहा। हालांकि, कई जगह जलभराव की समस्या से शहर के लोगों को जूझना पड़ा। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम पारा 36 डिग्री था जबकि शनिवार की शाम 34 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर धूप खिली और गर्मी से दिनभर लोग परेशान रहे। वहीं, शाम को चार बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में बादल छा गए और छह बजे के करीब तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद देर रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। कई जगहों पर लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। बारिश किसानों के लिए भी खुशखबरी लेकर आई है। किसानों के मुताबिक अब उन्हें ट्यूबवेल या अन्य सिंचाई साधनों पर ज्यादा निर्भर नहीं होना पड़ेगा। बारिश से मक्का, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों को भी काफी फायदा हुआ है। खेतों में नमी बढ़ने से फसलों की बढ़वार बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक डॉ. रामप्रवेश ने बताया कि आने वाले दिनों मेंभी हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने रहेंगे, जिससे क्षेत्र में मानसूनी फसलों के लिए अच्छा माहौल रहेगा।

हसनपुर में जलभराव और बत्ती गुल, लोग परेशान

हसनपुर।
नगर में लगातार दूसरे दिन शनिवार को हुई तेज बारिश से मौसम में उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश लगभग एक घंटे तक जारी रही। इसके चलते सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। मुख्य मार्गों, नगर पालिका परिसर समेत विभिन्न सरकारी परिसरों में पानी भर जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पालिका परिसर में भी बारिश का पानी भर गया।जलभराव के साथ-साथ बारिश ने बिजली आपूर्ति को भी बाधित कर दिया। लगभग तीन घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। नगरपालिका और बिजली विभाग की तैयारियों पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि थोड़ी सी बारिश में ही शहर की व्यवस्था चरमरा गई। लोगों का कहना है कि नगर में जल निकासी की उचित व्यवस्था करने और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed