{"_id":"6200307dbaf8a11a25359890","slug":"wave-industries-will-provide-clean-drinking-water-in-22-villages-dhanaura-news-mbd4181547176","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी वेव इंडस्ट्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 गांवों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी वेव इंडस्ट्रीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेव इंडस्ट्रीज मिल परिसर की पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले 22 गांवों के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगी। मिल प्रबंधन ने इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली है। मिल के महाप्रबंधक का कहना है कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की समस्या है। गांवों में सार्वजनिक स्थानों पर हैंडपंप लगाए जाएंगे।
वेव इंडस्ट्रीज क्षेत्र के गांव मलेशिया में काफी लंबे अरसे से चीनी व सरिया निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही है। वेव इंडस्ट्रीज ने पावर प्लांट भी लगा रखा है। वेव इंडस्ट्रीज का प्रबंधन सरकार की नीति का लाभ उठाते हुए एथेनॉल बनाने के लिए प्लांट भी लगा रहा है। अनुमान है कि वेव इंडस्ट्रीज आगामी वित्तीय वर्ष से एथेनॉल का उत्पादन शुरू कर देगा। मिल के महाप्रबंधक एचआर एके सिंह ने बताया कि वेव इंडस्ट्रीज का प्रबंध तंत्र मिल की पांच किलोमीटर की परिधि में आने वाले 22 गांवों मलेशिया, मिलक मोतीखेड़ा, छज्ज्पुरा माफी, बाखरपुर, कुआखेड़ा, वासीपुर, होशंगपुर, ककराला, सैदपुर, मुसल्लेपुर, सिरसा जट, चौखट, मिलक मोहम्मदपुर पटटी, कमालपुर काजी, पत्थरकुटी, शाहबाजपुर गुर्जर, अम्हेड़ा, कलाली, गनौरा, रफातपुर, हैबतपुर व पक्खरपुर में ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हैंडपंप व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। कुछ गांवों में स्वच्छ पेयजल के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हैंडपंप लगाए गए हैं।