{"_id":"6885406d4c4c49e0e30b490a","slug":"waterlogging-due-to-rain-in-hasanpur-electricity-was-disrupted-for-six-hours-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-144563-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हसनपुर में बारिश से जलभराव \nछह घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हसनपुर में बारिश से जलभराव छह घंटे बाधित रही बिजली
Sun, 27 Jul 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 10 बजे आई तेज आंधी और बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। जहां एक ओर सड़कों पर जलभराव देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।
इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, इस बारिश से लंबे समय से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली है। रातभर बिजली गुल रहने के बाद, आपूर्ति शनिवार सुबह करीब चार बजे बहाल हो सकी, यानी लगभग छह घंटे तक शहर अंधकार में डूबा रहा। जलभराव के कारण कई इलाकों में आवागमन प्रभावित हुआ और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सड़कों पर जमा पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में यह समस्या आम हो जाती है और प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजली विभाग के एसडीओ मिथिलेश कुमार ने बताया कि फाल्ट के कारण कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया था। समय रहते उसे सही कर दिया गया। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।