फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Water should be released in Central Ganga Canal soon: BKU

मध्य गंगा नहर में शीघ्र छोड़ा जाए पानी : भाकियू

Fri, 10 May 2024 03:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 10 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Water should be released in Central Ganga Canal soon: BKU
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत मंडी समिति में आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने कहा कि मध्य गंगा नहर में शीघ्र पानी छोड़ा जाए। जिसका फायदा किसानों को पहुंचेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत की पंचायत में तहसील अध्यक्ष ठाकुर महेश सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा जो नाला करनपुर से चीनी मिल हसनपुर अब्दुल्ला कॉलोनी के बीच निकाला है। इसकी खुदाई शीघ्र कराकर दोनों साइडों को तैयार कर पक्का कराया जाए। जिससे आवागमन सुचारू हो सके और किसानों को गन्ना डालने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। समस्त पशुओं को पकड़वाकर गोशाला बुलाया जाए। चकबंदी विभाग के कर्मचारी भी मनमानी कर रहे हैं। इसे तत्काल बंद कराया जाए। बिजली विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर शोषण बंद की जाए। झकड़ी भदौरा मार्ग की मरम्मत कराते हुए पक्का कराया जाए। देहरा मिलक बिजली घर पर तैनात एक कर्मचारी को वहां से हटाया जाए। अध्यक्षता सागर सिंह और संचालन कल सिंह ने किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष कालेज सिंह, महेंद्र सिंह, संजीव बालियान, वृतपाल सिंह, महेश पहलवान, हरिओम सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, अंकुर सिंह, रघुवीर फौजी, बलराम सिंह, चंचल सिंह, मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed