फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water flow,ganga,amroha

गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा, अलर्ट

Fri, 24 Jun 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Fri, 24 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
water flow,ganga,amroha
गजरौला के ब्रजघाट पर बड़ा बाढ़ से पानी का जलस्तर - फोटो : amar ujala
पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। तीन दिन में गंगा का जल स्तर पूर्व स्तर से से साढ़े छह फीट बढ़ गया है। जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। 
विज्ञापन


   गंगा में लोगों को डूबने से बचाने के लिए बैरीकेडिंग को बार-बार पीछे किया जा रहा है। उधर, खादर निकटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। हसनपुर में गंगा कटान के मुहाने पर पहुंच गई है। प्रशासन ने बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पहाड़ों के अलावा मैदानी इलाकों में बारिश ने दस्तक दी है। गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पिछले तीन दिन में गंगा का जलस्तर साढ़े छह फीट पहुंच गया है। ब्रजघाट पुल पर गंगा के सभी दरों में पानी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजघाट में गंगा में जो टापू थे उन सभी में पानी पहुंच गया है। गंगा के बीच से झोपड़ियां दुकानें हटा ली गई हैं। गंगा के अंदर लोगों को स्नान करने से रोका जा रहा है। डूबने के खतरे को देखते हुए। बैरीकेडिंग को पीछे कर दिया गया है। वहीं जलस्तर बढ़ने गंगा किनारे, पंडिताई, कारोबार करने वालों को परेशानी हुई है। 


उधर, गंगा के उफान से खादर निकटवर्ती गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। क्योंकि हसनपुर, धनौरा तहसील क्षेत्र के करीब सवा बाढ़ प्रभावित गांव माने जाते हैं। खादर निकटवर्ती गांवों में बाढ़ कई बार तबाही मचा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed