{"_id":"60d240c98ebc3e2da13b5638","slug":"water-discharge-from-barrage-decreased-now-water-is-filled-in-the-fields-gajraula-news-mbd393170372","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, अभी खेतों में भरा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैराज से पानी का डिस्चार्ज घटा, अभी खेतों में भरा है पानी
विज्ञापन
गजरौला। बैराज से डिस्चार्ज किए जाने वाले पानी की मात्रा घट जाने के बावजूद गंगा और रामगंगा पोषक नहर से घिरे गांवों में बाढ़ का पानी अभी खेतों में भरा हुआ है। दारानगर और शीशोवाली में तो आबादी तक आ पहुंचा है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं और उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। वहीं तिगरी में गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर घटकर रिकार्ड किया गया।
मंगलवार को बाढ़ खंड के जेई अनवार खान ने बताया कि सुबह के समय बिजनौर बैराज से 75 हजार 687 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। हालांकि तिगरी में गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर घटकर 200 गेजमीटर 10 सेंटीमीटर रिकार्ड किया गया। वहीं बिजनौर बैराज से कम मात्रा में पानी डिस्चार्ज होने के बावजूद अभी भी गंगा और रामगंगा पोषक नहर उफान पर हैं।
इनसे घिरे गांव टीकोवाली, शीशोवाली, दारानगर, मंदिर वाली भुड्डी, जाटोवाली आदि में गंगा तेजी से कटान कर रही है। डूब क्षेत्र में आने वाले खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। वहीं कई गांवों में पानी आबादी तक आ पहुंचा है। दारानगर में सबसे अधिक समस्या बनी हुई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण ग्रामीण वहां जाने से घबरा रहे हैं। टीकोवाली और शीशोवाली के बीच भी बाढ़ सी आई हुई है। गांव के कच्चे रास्तों पर पानी आने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वहीं हरे चारे की समस्या भी गहरा रही है। अलीनगर और चकनवाला में गुजर रही रामगंगा पोषक नहर से पार जाने के लिए ग्रामीण नावों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रैक्टर में बैठकर विधायक पहुंचे निरीक्षण को
गजरौला। खादर के गांवों में बाढ़ का पानी आने की खबरों के बाद विधायक राजीव तरारा गांव दारानगर में निरीक्षण को पहुंचे। मंगलवार को वहां तक पहुंचने के लिए विधायक और एसडीएम मांगेराम चौहान को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में गांव के चौकीदार मंगत सिंह ने उन्हें ट्रैक्टर में बैठाकर बाढ़ के पानी से घिरे क्षेत्र का दौरा कराया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी हरसंभव मदद कराई जाएगी। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से कोरोना की वेक्सीन लगवाने की भी अपील ली। संवाद