फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Transformer changed in Saidangali blew up again after two, uproar

सैदनगली में बदला गया ट्रांसफार्मर दो बाद फिर फुंका, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Transformer changed in Saidangali blew up again after two, uproar
सैदनगली। नगर पंचायत में बिजली का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले ही बदला गया था। लेकिन ओवरलोडिंग होने की वजह से वह दो दिन ही चल पाया। फिर से ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है। नाराज लोगों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

नगर में सकतपुर रोड पर 250 केवी का ट्रांसफार्मर दो दिन पहले ही फुंकने के बाद बदला गया था। लेकिन ओवरलोड अधिक होने की वजह से शनिवार की शाम को फिर से खराब हो गया। जिस पर कुरेेशियान मोहल्ले में पूरी तरह बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात में ही लोग एकत्र हो गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा कि ट्रांसफार्मर की क्षमता ढाई सौ केवी की जगह 400 केवी की जाए। तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए। जिससे बिजली आपूर्ति चालू हो सके। बिजली नहीं मिलने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना भी करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में वहीद कुरैशी, शाने आलम, मुजाहिद, जुल्फीकार, शहाबुद्दीन, रशीद अहमद, मजीद अहमद, नदीम, जमील अहमद, जाकिर कुरेशी, दानिश कुरेशी, शाहनवाज कुरेशी, सालिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed