फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Census: Full details regarding COVID-19 vaccination will also have to be provided

जनगणना : कोविड टीकाकरण की भी देनी होगी पूरी जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Census: Full details regarding COVID-19 vaccination will also have to be provided
अमरोहा। जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस चरण में जनसंख्या की गणना के साथ ही नागरिकों से परिवार और व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े 40 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें नाम, शिक्षा, रोजगार, जन्म स्थान और निवास परिवर्तन से लेकर कोविड-19 टीकाकरण तक का ब्योरा देना होगा।
विज्ञापन

बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियां भी मांगी जाएंगी। जनपद में 16 नवंबर से स्व-गणना शुरू होगी। इसके तहत लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना फार्म भर सकेंगे।
विज्ञापन

स्व-गणना की प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर परिवारों का विवरण जुटाएंगे। घर-घर गणना का कार्य चार जनवरी तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण की प्रक्रिया चलेगी। प्रशासन का जोर अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित करने पर है, ताकि नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनगणना के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें गणना के दौरान पूछे जाने वाले सवालों, जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया और ऑनलाइन फार्म भरने के तरीके के बारे में बताया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रशासन की ओर से गोष्ठियां आयोजित कर नागरिकों को इसकी प्रक्रिया समझाई जाएगी।
एडीएम गरिमा सिंह ने बताया कि जनगणना की तैयारियों के तहत प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्व-गणना के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार और गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरने में परेशानी होने पर प्रगणक और पर्यवेक्षक लोगों की मदद करेंगे। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपना फार्म भरें और जनगणना की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed