{"_id":"6adfbc7c292ab0f93004ce78","slug":"the-craze-for-hong-kong-jewellery-among-women-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176489-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिलाओं में हांगकांग के बिछुओं का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिलाओं में हांगकांग के बिछुओं का क्रेज
विज्ञापन
अमरोहा। करवाचौथ नजदीक आते ही बाजारों में सुहाग के सामान की खरीदारी तेज हो गई है। बड़ा बाजार, कोट बाजार, लकड़ा और ज्वेलर्स की दुकानों पर महिलाएं बिछुए खरीदने पहुंच रही हैं। इस बार हांगकांग, राजकोट और मुंबई के बिछुओं की मांग है। डिजाइन और बजट के अनुसार उपलब्ध विकल्पों में महिलाएं अपनी पसंद चुन रही हैं।
इस बार करवाचौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ज्वेलर्स कुंवर विनीत अग्रवाल, शार्दूल अग्रवाल और विवेक अग्रवाल ने बताया कि दुकानों पर 600 से 1500 रुपये तक के बिछुए उपलब्ध हैं। पारंपरिक डिजाइन के साथ नए और आकर्षक डिजाइनों को भी पसंद किया जा रहा है।
खरीदारी करने पहुंचीं सुमन रानी ने बताया कि वह करवाचौथ के लिए ऐसे बिछुए पसंद कर रही हैं, जो पारंपरिक होने के साथ पहनने में आरामदायक हों। त्योहार के चलते ज्वेलर्स को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बाजारों में ग्राहकों की बढ़ती आवाजाही से दुकानदार उत्साहित हैं।