फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A leopard hunted a nilgai in Farashpura.

Amroha News: फराशपुरा में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
A leopard hunted a nilgai in Farashpura.
डिडौली। क्षेत्र के फराशपुरा गांव में विजेंद्र सिंह के खेत में तेंदुए ने नीलगाय को मार डाला। सोमवार सुबह अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीण चिंतित हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह महेश और सुंदर दौड़ लगाने निकले थे। उन्होंने खेत में नीलगाय के अवशेष देखे। नीलगाय का अधिकांश हिस्सा जंगली जानवर खा चुका था, केवल मुंह और गर्दन बची थी। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि तेंदुआ आसपास के खेतों में छिपा हो सकता है, जिससे किसानों को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि गांव के पास निगरानी के लिए दो सदस्यीय टीम लगाई गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। तेंदुआ दोबारा दिखाई देने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
डिडौली क्षेत्र में छह महीने में इन स्थानों पर दिखा तेंदुआ
26 अप्रैल: शहबाजपुर में आबादी के पास पेड़ पर तेंदुआ दिखाई दिया। पास में कुत्ते के अवशेष भी मिले थे।
9 जून: बुढ़नपुर में अहमद ब्रास फैक्टरी के सामने, डायट स्कूल के पास सर्विस रोड पर तेंदुआ दिखाई दिया था।
10 जून : दीपपुर गांव के जंगल और नहर के आसपास तेंदुए की गतिविधियां देखी गईं। वन विभाग ने नहर के पास पिंजरा लगाया था।
17 जून : मूंढा इम्मा में आम के बाग में तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों के पहुंचने पर वह सहसपुर अलीनगर के जंगल की ओर भाग गया।
6 जुलाई: मूंढा इम्मा आम के बाग की रखवाली कर रहे गालिब और नूरान के सामने तेंदुआ आ गया। दोनों ने पेड़ पर चढ़कर जान बचाई थी।
18 जुलाई: पीठखेड़ा गांव में बाइक सवार सुरेंद्र सिंह और भोला ने गजब सिंह के खेत के पास सड़क किनारे तेंदुआ देखा।
15 अगस्त: पीठखेड़ा में किसान समरपाल शर्मा की पशुशाला के बाहर बंधे बछड़े पर तेंदुए ने हमला किया था।
18 सितंबर: चुबका गांव में किसान चंद्रमणि और रमेश ने गांव के जंगल में तेंदुआ देखा।
30 सितंबर: सिरसा मनिहार गांव में किसान ब्रजेश कुमार के घर की दीवार पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया।
12 अक्तूबर: सहसपुर अलीनगर से मिलक गौसपुर मार्ग पर किसान जाहिद ने सड़क पर तेंदुआ देखा और उसका वीडियो बनाया।
16 अक्तूबर: चुबका से पूरनपुर मार्ग पर आबादी के पास एक साथ दो तेंदुए दिखाई दिए।
16 अक्तूबर :मूंढा इम्मा में बिजलीघर से गांव जाने वाले मार्ग पर तेंदुआ दिखाई दिया।
19 अक्तूबर: डिडौली गांव के नेमपाल सिंह और उनकी पत्नी पूनम को साठा भूढ़ शिव मंदिर से आगे बाजरे के खेत के पास गीदड़ का पीछा करता तेंदुआ दिखाई दिया।
26 अक्तूबर: फराशपुरा में विजेंद्र सिंह के खेत में नीलगाय के अवशेष मिले। ग्रामीणों ने तेंदुए के शिकार की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed