फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wajih Naqvi is the Columbus of the world of marine science: Professor Nashir

समुद्री विज्ञान की दुनिया के कोलंबस हैं वजीह नकवी : प्रोफेसर नाशिर

Sun, 03 Nov 2024 03:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 03 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Wajih Naqvi is the Columbus of the world of marine science: Professor Nashir
अमरोहा। समुद्री विज्ञान की दुनिया के वैज्ञानिक डॉ. वजीह नकवी को राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2024 के विज्ञान श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद पहली बार शहर पहुंचने पर वजीह नकवी के सम्मान में एक शाम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात सांस्कृतिक संस्था कारवाने खुलूस के संयोजन से नवाब मंजिल मजा पोता में स्वागत कार्यक्रम किया गया। शिया इमाम मौलाना डाॅ. सैय्यद सियादत नकवी ने कहा कि शहर अमरोहा ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करने में वजीह नकवी का विशेष योगदान है। समुद्री विज्ञान के वैज्ञानिक के रूप में उनका नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों में शामिल है। इस सम्मान से पूर्व भी वह राष्ट्रपति के हाथों शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। प्रोफेसर नाशिर नकवी ने कहा कि वह एक जाने-माने वैज्ञानिक है और समुद्री खोज की दुनिया में उन्हें कोलंबस के रूप में जाना जाता है। इस दौरान सैय्यद महबूब जैदी, इस्लाम आलमी एडवोकेट, फारोग एहसान खान, हसन इमाम नकवी, हाफिज शमीम, शाहाब अनवर, इशरत नकवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed