फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   waight lifting

भारोत्तोलन में विजेता रही जनता इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
waight lifting
जनता इंटरमीडिएट कॉलेज मूढाखेड़ा में मंडलीय भारोत्तलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर बालक वर्ग में जनता इंटर कॉलेज की टीम ने पहला, जूनियर बालक वर्ग में बिजनौर की टीम पहले स्थान पर रही, जबकि बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलीय शिक्षा निदेशक ज्योति प्रसाद, डीआईओएस विष्णु प्रताप ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में मंडल के सभी जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग 55 किलोभार में पवन संभल पहले, विनोद मुरादाबाद दूसरे, जीतू तीसरे, 61 किलोभार में दीप कुमार पहले, परम सिंह दूसरे, राजकुमार तीसरे, 67 किलो भार में यश पहले, विशाल दूसरे, 73 किलोभार में चंद्रदीप पहले, सुशांत निर्बल दूसरे, आरजू तीसरे, 81 किलोभार में वाशु त्यागी पहले, आकाश यादव दूसरे, 96 किलोभार में विरेंद्र पहले, 102 किलोभार में अनमोल पहले, जूनियर बालक वर्ग के 55 किलोभार में सक्षम पहले, जतीन दूसरे, अखिलेश तीसरे, 61 किलोभार में लकी कुमार पहले, कृष्ण गुप्ता दूसरे, 67 किलोभार में आर्यन पहले, पृथ्वी दूसरे, युवराज तीसरे, 73 किलोभार में अमन सती पहले, शुभ दूसरे, अजय तीसरे स्थान रहे। निर्णायक मंडल में मोहित चौधरी, सर्वेश सिंह, सतेंद्र चौहान, प्रफुल्ल दीक्षित, पुष्पेंद्र, श्याम वीर सिंह, पदम सिंह रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य तेजसिंह परिहार, डॉ जीपी सिंह, दिनेश चिकारा, महेश चंद्र उपाध्याय, धर्म सिंह, विजय सिंह, कुलदेव सिंह, नेवीर सिंह, नेमपाल, तेजवीर, प्रदीप चौहान आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन चंद्रमणि शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed